उधम सिंह नगर,
रुद्रपुर में 24वीं प्रादेशिक पुलिस खेल प्रतियोगिता का समापन, 15 टीमों के 161 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।रुद्रपुर पुलिस लाइन में 17 से 19 अगस्त तक आयोजित 24वीं उत्तराखंड प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग और आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता 2026 का बुधवार को समापन हो गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों, पीएसी, आईआरबी एस डीआरएफ और जीआरपी की 15 टीमों के 161 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में आईजी कुमायूं रेंज नैनीताल श्रीमती निवेदिता कुकरेती मुख्य अतिथि रहीं। एस एसपी अजय गणपति ने उनका स्वागत किया। टीमों के मार्च-पास्ट के बाद प्रतियोगिता का समापन हुआ।प्रतियोगिता में बॉक्सिंग पुरुष और महिला वर्ग में ऊधमसिंह नगर ने प्रथम स्थान हासिल किया। कुश्ती पुरुष वर्ग में 46वीं वाहिनी पीएसी और महिला वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी विजेता रही। आर्म रेसलिंग में पुरुष वर्ग में आईआरबी द्वितीय और महिला वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी ने बाजी मारी। बॉडी बिल्डिंग में 40वीं वाहिनी पीएसी प्रथम रही।आईजी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया और सफल आयोजन के लिए पुलिस टीम को बधाई दी।
बाइट: निवेदिता कुकरेती आईजी कुमायूं रेंज