पोहरी: पोहरी में PWD के एसडीओ बनकर व्हाट्सएप हैक कर ठेकेदार से ₹1.30 लाख की ठगी, मामला दर्ज
पोहरी मे साइबर ठगों ने पीडब्ल्यूडी के एसडीओ का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर उनके परिचित ठेकेदार से 1.30 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। आरोपी ने यूपीआई बंद होने का झांसा देकर पहले बारकोड और बाद में एक मोबाइल नंबर पर चार किश्तों में रकम ट्रांसफर करा ली।पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी शुक्रवार शाम 4 बजे प्राप्त हुई।