गुण्डरदेही: रामनामी समुदाय ने कमरौद में आयोजित कावड़ यात्रा में बढ़ाया उत्साह, शरीर पर गुदे राम-नाम ने खींचा ध्यान
बालोद जिले के कमरौद में आयोजित कावड़ यात्रा में आज रामनामी समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए रामनामी समाज के लोगों ने भी धार्मिक आस्था और भक्ति का परिचय देते हुए यात्रा में हिस्सा लिया। रामनामी समुदाय की सबसे खास पहचान उनके शरीर पर गुदा हुआ ‘राम-राम’ का नाम है। इस समुदाय के कई लोग अपने पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गुदवाए रहते हैं। उनके लिए शरीर पर अंकित राम नाम केवल पहचान नहीं, बल्कि गहरी धार्मिक आस्था और भक्ति का प्रतीक माना जाता है।