फतेहाबाद: वाजिदपुर पुल से युवक ने यमुना नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी, घर में मचा कोहराम
Fatehabad, Agra | Aug 16, 2026 डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम बाजिदपुर में एक युवक ने पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी। रविवार दोपहर हुई घटना के बाद युवक के घर में कोहराम मच गया। जानकारी पर डौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा पीएसी गोताखोरों की मदद से युवक को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है युवक निबोहरा के ग्राम कूम पुरा का बताया जा रहा है