कुंदा: वज्रपात से बैल की मौत, पीड़ित किसान ने की मुआवजे की मांग
Kunda, Chatra | Aug 14, 2026 _कुंदा, चतरा_ - नवादा पंचायत के दारी गांव में शुक्रवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक बैल की मौत हो गई। घटना से किसान परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। दारी गांव निवासी प्रमोद भारती ने बताया कि रोज की तरह बैल को जंगल में चरने भेजा था। शाम तक वापस नहीं लौटने पर खोजबीन की गई तो गांव से दूर महुआ के पेड़ के नीचे बैल मृत मिला। पेड़ पर भी वज्रपात का निशान थ