गायघाट: बेनीबाद थाना के पास एनएच 27 पर कार से 22 कार्टन विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत बेनीबाद थाना के पास एनएच 27 पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान रविवार सुबह करीब 11 बजे में एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। इसके साथ ही मौके से दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कारोबारियों का पहचान दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के पिंडारुच गांव के अभिजीत चौधरी और सुंदरम कुमार बताया