नईसराय: जैन समाज ने मनाया क्षमावाणी पर्व, एक दूसरे से मांगी क्षमा
श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार शाम पांच बजे क्षमावाणी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पर्व के दौरान श्रावकों ने एक-दूसरे से क्षमा मांगी और क्षमा को जीवन का सर्वश्रेष्ठ गुण बताया। पर्व के पूर्व जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर निचला बाजार, पावर हाउस, बस स्टैंड होते हुए वापस जैन मंदिर पहुंची।