मानसिक स्वास्थ्य को बनाया मिशन, ‘Kangaroo Minds’ से बनाई वैश्विक पहचान!—डॉ. वेदिका पोदार से खास बातचीत
Dr. Vedica Podar | Founder, Kangaroo Minds से ‘शेखावाटी पोस्ट’ की खास बातचीत
मानसिक स्वास्थ्य आज पूरी दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। इसी क्षेत्र में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहीं डॉ. वेदिका पोदार, संस्थापक Kangaroo Minds, ने मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।
महिला शक्ति की सशक्त मिसाल डॉ. वेदिका पोदार मानसिक स्वास्थ्य को लेकर लगातार लोगों को जागरूक करने और इस विषय को समाज की मुख्यधारा में लाने के प्रयासों में जुटी हैं। Kangaroo Minds के माध्यम से उनका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को समझने, स्वीकार करने और उनके समाधान की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करना है।
इसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर ‘शेखावाटी पोस्ट’ ने डॉ. वेदिका पोदार से खास बातचीत की, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य, वर्तमान समय की चुनौतियों, जागरूकता की आवश्यकता और समाज में महिलाओं की भूमिका सहित कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई।
#ShekhawatiPost #KangarooMinds #VedicaPodar #PodarCollage
Nawalgarh, Jhunjhunu | Oct 4, 2026