मधुबनी के बिस्फी थाना क्षेत्र में पतौना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ऑटो से 50 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि ऑटो के जरिए स्मैक जगवन के रास्ते कमतौल की ओर ले जाई जा रही है। इसके बाद जगवन और वलभिंडा के बीच वाहन जांच शुरू की गई, जहां संदिग्ध ऑटो की तलाशी के दौरान मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने ऑटो चालक लालबाबू साह, निवासी कमतौल, दरभंगा, को गिरफ्तार किया। मामले में थाना कांड संख्या 170/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की जानकारी पुलिस ने दी है।
#Bisfi #Madhubani #PatounaPolice #MadhubaniNews #BiharNews #DrugSeizure #PoliceAction #CrimeNews #BiharPolice #DENNewsMadhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Bisfi News ] [ Patouna Thana ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Bihar Police ] [ 50 Gram Smack ] [ Drug Seizure ] [ Police Action ] [ Crime News Madhubani ] [ Lalbabu Sah ] [ Madhubani Crime News ]