चम्बा: भटियात के तुरकड़ा में जिला स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ, पठानिया ने पौधा रोपा
Chamba, Chamba | Aug 15, 2026 भटियात विधानसभा क्षेत्र के तुरकड़ा में जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन हुआ। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया और 'चंबे का पेड़' पौधा रोपा। वनवृत चम्बा ने इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।