Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
बड़वानी: बड़वानी जिले में कोरोना में तेजी दिखी, 30 नये रोगी मिले, बड़वानी में आज करोना विस्फोट, #newsleaders #barwani #corona - Barwani News
newsleaders1
No video available
2
बड़वानी: बड़वानी जिले में कोरोना में तेजी दिखी, 30 नये रोगी मिले, बड़वानी में आज करोना विस्फोट, #newsleaders #barwani #corona
Barwani, Barwani
| Feb 9, 2022
#newsleaders
#barwani
#corona
#other
MORE NEWS
*नागलवाड़ी शिखरधाम में नागपंचमी पर्व के मद्देनजर कलेक्टर एवं एसपी ने बाबा भीलट देव के दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा* ----- *कंट्रोल रूम, पार्किंग, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन व्यवस्थाओं का किया विस्तृत निरीक्षण* ----- **3 दिवसीय मेले में 60 घंटे खुले रहेंगे मंदिर के पट; अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन* * नागपंचमी पर्व के दृष्टिगत कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने प्रसिद्ध नागलवाड़ी शिखरधाम पहुँचकर बाबा भीलट देव के दर्शन किए। इस दौरान अधिकारियों ने कंट्रोल रूम, मेले में श्रद्धालुओं की सुगम दर्शन व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। *प्रसिद्ध नागलवाड़ी शिखरधाम* मध्य प्रदेश की सतपुड़ा की हरी-भरी पर्वत श्रृंखलाओं में बड़वानी जिले में बसा नागलवाड़ी एक अत्यंत मनोरम, शांत और धार्मिक महत्व का स्थल है। यहाँ की ऊँची पहाड़ी की चोटी पर स्थित प्रसिद्ध श्री भीलट देव मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहाँ विशेष रूप से नागपंचमी के अवसर पर दोनों राज्यों से भारी संख्या में भक्त दर्शन-पूजन के लिए पहुँचते हैं। प्राकृतिक सुंदरता, मनोरम घाटियों और आध्यात्मिक वातावरण का यह अनूठा संगम न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से विशेष महत्व रखता है, बल्कि निमाड़ अंचल में धार्मिक पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनाता है। इस वर्ष 3 दिवसीय नागलवाड़ी मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत 60 घंटे निरंतर मंदिर के पट खुले रहेंगे। 15 अगस्त से आज दोपहर 2:30 बजे तक लगभग 3 लाख से अधिक श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। मुख्य पर्व (मंगलवार) होने के कारण 50 हजार से अधिक अतिरिक्त श्रद्धालुओं के पहुँचने की संभावना है। निरीक्षण के दौरान सुनिश्चित की गईं प्रमुख व्यवस्थाएं: 1.सुरक्षा एवं तकनीक आधारित निगरानी: संपूर्ण मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी एवं होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। असामाजिक तत्वों पर नज़र रखने और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए सीसीटीवी (CCTV) एवं ड्रोन कैमरों से निरंतर निगरानी की जा रही है। 2.सुगम दर्शन व भीड़ प्रबंधन: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रवेश एवं निकास के पृथक-पृथक (एकतरफा) मार्ग बनाए गए हैं। लोहे की मजबूत बैरिकेडिंग और लेन सिस्टम के माध्यम से लाइनबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई है। आपात स्थिति के लिए वैकल्पिक निकास मार्ग भी चिह्नित किए गए हैं। 3.यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था: • वाहनों के सुगम संचालन हेतु 05 स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। • श्रद्धालुओं को मंदिर के समीप तक पहुँचाने के लिए 3 स्थानों पर ड्रॉप गेट लगाए गए हैं, जहाँ से वाहनों को सीधे निर्धारित पार्किंग की ओर भेजा जाएगा। • पर्व के दौरान मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्जन (बायपास व्यवस्था) लागू रहेगा। • किसी भी वाहन के फंसने या दुर्घटना की स्थिति से निपटने के लिए क्रेन (चालक सहित) तैनात रहेगी। • नागरिक सुविधाएं एवं स्वास्थ्य सेवाएं: मेला परिसर में स्वच्छ पेयजल, चलित शौचालय, कंट्रोल रूम, लाउडस्पीकर द्वारा सूचना प्रसारण प्रणाली तथा निरंतर साफ-सफाई हेतु नगर पंचायत की विशेष टीमें लगाई गई हैं। आपातकालीन चिकित्सा हेतु एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम 24 घंटे तैनात रहेगी। वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद: निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, एसडीएम राजपुर श्री कुमार सानू देवडिया, डिप्टी कलेक्टर श्री आकाश यादव, एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Barwani, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026
अंजड:- बहुप्रतीक्षित 50 बिस्तरिय दो मंजिला सिविल अस्पताल भवन का लोकार्पण समारोह रविवार सुबह 11 बजे खरगौन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल व क्षेत्रीय विधायक बाला बच्चन के करकमलों से सम्पन्न हुआ। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नए सिविल अस्पताल भवन का लोकार्पण किया। उक्त कार्यक्रम नगर परिषद अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती, मण्डल अध्यक्ष ऋतुराज सिंह तोमर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नानेश चौधरी, ठीकरी जनपद अध्यक्ष मनोहर अवास्या सहित अनेक भाजपा एवं कांग्रेस नेता की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। अतिथियो ने माँ सरस्वती के चित्र की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभराम्भ किया। शुभारम्भ के अवसर पर लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगर आगमन पर सिविल अस्पताल की घोषणा करि थी। वही हमारे प्रदेश की डॉ. मोहन यादव की सरकार ने जमीन से लेकर के अस्पताल भवन के निर्माण हेतु करीब 7.50 करोड़ की लागत से अस्पताल भवन का निर्माण करवाकर नगर व क्षेत्रवासियों को नई सौगात दी। आगे उन्होंने कहा कि दोनों प्रमुख राजनीति दलों में प्रतिस्पर्धा चलती रहती है, पर असली सरकार वही है जो जनता के विकास के लिए तुरंत फैसला लेकर जनहितैषी काम करे। आगे उन्होंने बताया कि नगर में बार-बार जाम की स्थिति निर्मित होने तथा नगर के घर एवं दुकानें नही टूटे इस हेतु बायपास का एक प्रस्ताव बनाकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को सौपा गया ताकि नगर को जनता को सुविधा मिल सके। आगे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश सरकार की स्वास्थ से जुड़ी जनहेतैषी योजनाओं जिसमे आयुष्मान योजना, मुख्यमंत्री आरोग्य योजना सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से पूरे देश एवं प्रदेश के करोड़ो जरूरतमंद लोगों को निशुल्क स्वास्थ लाभ मिल रहा है। उन्होंने सिविल अस्पताल में स्टॉफ एवं संसाधनों की कमी को लेकर कहा कि यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों, स्टॉफ एवं संसाधनों की कमी को शीघ्र दूर करने का प्रयास किया जाएगा। वही क्षेत्रीय विधायक बाला बच्चन ने लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्र की इस बड़ी उपलब्धि को राजनीति से परे बताते हुए आगे भी संयुक्त रूप से काम करने का वादा किया। वही नगर परिषद अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती ने कहा कि पुराने अस्पताल भवन में चिकित्सा सुविधाए जारी रखी जाए व संजीवनी क्लिनिक में स्टॉफ की कमी को दूर करने की बात कही। मेडिकल ऑफिसर डॉ. रोहित मण्डलोई ने सिविल अस्पताल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करि। नवीन दो मंजिला अस्पताल भवन एक नजर में:- उक्त नवीन भवन के लिए 8 करोड़ 84 लाख की राशि स्वीकृत हुई थी जो 7 करोड़ 50 लाख की लागत से बनकर तैयार हुआ। इसमे दो ऑपरेशन थियेटर कक्ष, आईसीयू कक्ष, एक लेबर रूम, आपातकालीन कक्ष, प्रयोगशाला, दवा वितरण कक्ष, ड्रेसिंग रूम, एक्सरे कक्ष, टीबी कक्ष व लेब, ब्लड बैंक सहित अनेक सहित अन्य सुविधाएं मिलने लगेगी। इसको लेकर नगर एवं आस-पास के क्षेत्र की जनता में हर्ष व्याप्त है। कार्यक्रम का संचालन अरुण परमार ने किया व आभार डॉ. शरद यादव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सिविल अस्पताल स्टॉफ, गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Barwani, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026
80 वे स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में शहर की सुभाषचंद बोस रक्तदान समिति ओर मानव सेवा समिति सेंधवा के संयुक्त आयोजन में लोगों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया मौका था थेलसीमिया सीकलसेल्स पीड़ित बच्चोँ व गर्भवती महिलाओ व दुर्घटनाओ मे घायल पेसेंटो की रक्त आपूर्ति व राष्ट्रहित क़े लिए समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर ओर अंगदान नेत्रदान की जागरूकता के लिए लोगो को जागरूक करना सुबह ठीक 11 बजे लायंस कम्युनिटी हॉल किले अंदर में आयोजित रक्तदान शिविर में नगरपालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव अग्रवाल समाज अध्यक्ष राजेन्द्र नरेडी लायंस क्लब अध्यक्ष श्यामसुंदर तायल ने भारतमाता सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण ओर पूजा कर कार्यक्रम की शुरुवात की सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाले इस शिविर में 115 लोगो ने रक्तदान किया ओर 22 लोगो ने नेत्रदान अंगदान के फार्म भरे ओर इस सावन मास के पवित्र माह में शहर के 8 पंडितों में भी रक्तदान किया वही शहर के जय श्री राम ग्रुप के 4 सदस्यों ने रक्तदान किया रक्तसंग्रहण की टीम मुकेश पटेल ब्लड बैंक शिरपुर जिला धुलिया महाराष्ट्र से आई थी शिविर आयोजकों ने इस शिविर में पुरुष रक्तदाता को हेलमेट एवं महिला रक्तदाता को 20 लि पानी का केम्पर भेट किया गया इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष बसंतीबाई यादव ने सभी रक्तदाताओं को शुभकामना देते हुवे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी ओर कहा कि हमें इंसानियत के नाम हमें रक्तदान कर मानवता का धर्म निभाना चाहिए सुभाषचंद्र बोस रक्तदान समिति के अशोक राठौड़ ओर महेंद्र परिहार ने कहा कि देश की आज़ादी का जश्न केवल तिरंगा फहराकर ही नहीं, बल्कि *किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाकर भी मनाना चाहिए आपके रक्त की कुछ बूंदें किसी परिवार की खुशियाँ लौटा सकती हैं।* रक्तदान करने से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध होता है और समाज में जीवन बचाने की एक मजबूत कड़ी बनती है।मानव सेवा समिति के निलेश जैन ने बताया कि इस अवसर पर लोगों ने अंगदान ओर नेत्रदान की आवश्यकता को समझते हुवे इस पावन अवसर पर 22 लोगो ने मरणोपरांत अंगदान करने का संकल्प लिया इस अवसर पर नरेंद्र तायल राजेश सोनी पियूष दुबे कैलाश अग्रवाल अनीस शेख अजय झवर गिरवर शर्मा राधेश्याम शर्मा जगदीश शर्मा रविन्द्र मंडलोई अश्विन जैन दुर्गा गुप्ता नितिन वेनीपुरी आशीष जैन शिरीष दुबे गिरधारी राठौड़ प्रिंस शर्माओर समिति के पंकज झवर विकास नागराज नितिन ठाकुर सागर यादव राजकुमार गुजराती कालू रैकल संजय पालीवाल कुंदन भोसले रूपेश कनासे अल्ताभ शेख सेफी सरकार नीरज राठौड़ शंकर वासखलेआकाश राठौड़ राजू गुप्ता हेमंत राठौड़ आदि मौजूद थे
Barwani, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026
बड़वानी जिले की आज की बड़ी खबरें: बड़वानी पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाली 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया व ₹1.73 लाख का मशरूका जब्त किया। तलुन के खाटू श्याम मंदिर समिति व श्रद्धालुओं ने झूठी शिकायतों और छवि धूमिल करने के विरोध में कोतवाली थाने पहुंचकर टीआई को ज्ञापन सौंपा। पानसेमल पुलिस ने कुओं व मकानों से केबल चोरी करने वाले 2 शातिर चोरों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर ₹22 हजार की केबल बरामद की। नांगलवाड़ी के प्रसिद्ध भिलट देव मंदिर में नागपंचमी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए 60 घंटे लगातार खुले रहेंगे पट। बड़वानी के वरिष्ठ पत्रकार हेमन्त गर्ग को भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) का मध्य प्रदेश प्रदेश समन्वयक नियुक्त किया गया। अंचल की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #PansemalNews #NagalwadiNews #BarwaniUpdate
Barwani, Barwani | Aug 17, 2026
'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कसरावद में मुस्लिम समुदाय द्वारा जुमे की नमाज़ के बाद जामा मस्जिद चौक से भव्य मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा प्रभारी पूर्व पार्षद तस्लीम खान, मीम कमेटी, टीम ए.जे. व सीपी मित्र मंडल के संयोजन में निकली इस रैली में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर शहर भर में देशभक्ति व एकता का संदेश दिया। आयोजन में शहर सदर शेर खां अंसारी सहित पत्रकारगण व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कसरावद से ब्यूरो रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #KasrawadNews #TirangaYatra #HarGharTiranga #MuslimSamajTirangaRally
Barwani, Barwani | Aug 17, 2026