Public App Logo
ब्रेकिंग न्यूज़: कड़ेल स्कूल में शिक्षक पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश पुष्कर। निकटवर्ती ग्राम कड़ेल के राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं ने एक शिक्षक पर कथित छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है। आरोप की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और जनप्रतिनिधि भी विद्यालय पहुंचे। विद्यालय परिसर में हंगामे की स्थिति बताई जा रही है। सूचना मिलने पर प्रशासन एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंच रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपित शिक्षक को स्कूल के एक कमरे में बंद रखा गया है। पुलिस और शिक्षा विभाग की जांच के बाद ही आरोपों एवं आगे की कार्रवाई की आधिकारिक स्थिति स्पष्ट होगी। #sanchalnews #sanchalnewslive #Ajmer #puskar #Rajasthan - Rajasthan News