घोड़ाडोंगरी: सीताकामथ में पट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल मुकाबला, दूर-दराज से पहुंची शानदार बैल जोड़ियों ने दिखाया दमखम
सोमवार को घोड़ाडोंगरी के सीताकामथ में आयोजित पट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में किसान और क्षेत्रवासी पहुंचे। मैदान में पूरे समय दर्शकों की भीड़ बनी रही और लोगों ने बैल जोड़ियों के प्रदर्शन का जमकर आनंद लिया।