कोटकासिम: पंचायतीराज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम का जिला स्तर पर आयोजन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार शाम 4:00 बजे पंचायती राज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम का जिला स्तर पर आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के पंचायती राज जनप्रतिनिधियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संवाद को सुना।