कुटुंबा: कुटुंबा हाई स्कूल के हेडमास्टर पर जानलेवा हमला, दूसरा शिक्षक भी हुआ जख्मी, कुटुंबा बाजार की घटना
औरंगाबाद जिले के कुटुंबा बाजार में गुरुवार की शाम अपराधियों ने राजकीयकृत पल्स टू हाई स्कूल कुटुंबा के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. रामकिशोर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उनके साथ मौजूद सहायक शिक्षक मो. वारिस खलील भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना कुटुंबा पश्चिम टोला में संजय गुप्ता के होटल के पास की बताई जा रही है। दिनदहाड़े बाजार में हुई इस वारदात से इलाके