ग्वालियर गिर्द: ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी रोकी तो महिला भड़की, आधे घंटे तक चला हंगामा; वीडियो वायरल
ग्वालियर के माधव नगर गेट पर रविवार शाम उस वक्त हंगामा मच गया, जब ट्रैफिक पुलिस ने एक गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी रुकते ही महिला पुलिसकर्मी पर भड़क गई और दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक तीखी बहस चलती रही। महिला द्वारा पुलिसकर्मी को कथित तौर पर अभद्र शब्द कहने का वीडियो शाम करीब 6 बजे से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।