नावकोठी: विष्णुपुर में तेज रफ्तार बाइक सवार ने मुखिया पुत्र को धक्का मारकर जख्मी किया, निजी अस्पताल में भर्ती
नावकोठी प्रखंड के विष्णुपुर पंचायत सरकार भवन के सामने तेज रफ्तार बाइक सवार ने मुखिया के पुत्र चंदन पोद्दार को धक्का मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जहां चिकित्सक के द्वारा आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस दौरान जख्मी के भाई अभिषेक कुमार ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।