नानपारा: नवाबगंज पुलिस ने अपहरण के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया, आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था
नवाबगंज में गुरुवार शाम अपहरण के एक मामले में कई दिनों से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी शहजाद अपहरण के मामले में कई दिनों से वांछित था। गुरुवार को उसे गिरफ्तार करने के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई।