चंदौसी: गुंमथल गांव में मेले से पूर्व निकाली गई जाहरवीर बाबा की शोभायात्रा, थाना बनिया ठेर का पुलिस बल रहा मौजूद
गुमथल गांव में जाहरवीर बाबा के मेले से पूर्व रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्राचीन जाहरवीर मंदिर से महंत हीरा मुनि बाबा ने रविवार शाम 4:30 बजे के करीब फीता काटकर शोभायात्रा को रवाना किया। श्रद्धालु धार्मिक जयकारों के साथ गांव के विभिन्न मार्गों से निकले। जगह-जगह ग्रामीणों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल देखा गया