अररिया: अररिया के 2811 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष अन्नप्राशन कार्यक्रम, अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी रही
Araria, Araria | Sep 30, 2026 राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत आज जिले के सभी 2811 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पोषण क्षेत्र के 6 से 8 माह आयु वर्ग के बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया तथा उनके अभिभावकों को शिशु के जीवन के इस महत्वपूर्ण चरण में उचित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।