अमरपुर: अमरपुर में पुलिस ने 2 हथियारबंद अपराधियों को पिस्टल, कट्टा, कारतूस के साथ पकड़ा
Amarpur, Banka | Sep 20, 2026 अमरपुर में हथियारबंद अपराधियों की खैर नहीं! पुलिस का बड़ा एक्शन, पिस्टल-कट्टा और कारतूस के साथ 2 गिरफ्तार अमरपुर। अमरपुर थाना क्षेत्र में अवैध हथियार रखने और अपराध की तैयारी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई का संदेश दिया है। डूमरामा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।