कुलपहाड़: बेलाताल की सड़कों पर गड्ढों ने राहगीरों के लिए बढ़ाई मुसीबत
बेलाताल। कस्बे में सड़कों पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालक कई बार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, गड्ढों की समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक इनकी मरम्मत नहीं कराई।