कटोरिया: हड़हार गांव में वज्रपात से एक की मौत, दो घायल
Katoria, Banka | Sep 25, 2026 हड़हार गांव में शुक्रवार शाम को बारिश के दौरान वज्रपात होने से एक किशोर की मौत हो गयी जबकि दो घायल हो गया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में इलाज चल रहा है।