मधुबन: मधुबन के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 44 पर हुआ पोषण मेला का आयोजन, दी गई खून की कमी एवं कुपोषण के लक्षण की जानकारी
महिलाओं तथा बच्चों का कुपोषण दूर करने के लिए बुधवार को मधुबन के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 44 पर पोषण मेला का आयोजन किया गया। पोषण मेला में मधुबन उत्तरी तथा मधुबन दक्षिणी पंचायत के सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों तथा महिलाओं का मातृ शिशु देखभाल, खून की कमी के लक्षण, टीकाकरण पर विशेष फोकस किया गया।