पिपरई: किशोरी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
पिपरई स्थित आदिवासी मोहल्ले में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बारोद निवासी किशोरी पिपरई अपने मामा के घर आई थी। गुरुवार- शुक्रवार की दरमियनि रात लगभग एक बजे अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले पिपरई अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।