धरहरा: फर्जी नंबर प्लेट, झारखंड नंबर: ओवरलोड बालू ढोता 18 चक्का ट्रक पकड़ा, चालक-खलासी हिरासत में
धरहरा प्रखंड के हेमजापुर थाना पुलिस ने ओवरलोड बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फर्जी नंबर प्लेट लगे 18 चक्का ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक के चालक और खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि एक 18 चक्का ट्रक पर क्षमता से अधिक बालू लादकर फर्जी नंबर के सहारे परिवहन किया जा रहा है