Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
No video available

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज #दरभंगा में बनने वाले #AIIMS के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।

37.4k views | Darbhanga, Bihar | Sep 7, 2024

MORE NEWS

आज नगर पंचायत भरवाड़ा में नरेंद्र मोदी चौक से संत रामेश्वर सेंट्रल स्कूल तक आयोजित भव्य तिरंगा शोभा यात्रा निकला गया 

तिरंगे की शान, देशभक्ति का जुनून और भारत माता के जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा।
जय हिंद!  भारत माता की जय! 

#तिरंगा_शोभा_यात्रा #हरघरतिरंगा #देशभक्ति #भारत_माता_की_जय #भरवाड़ा #darbhanga_mithila

आज नगर पंचायत भरवाड़ा में नरेंद्र मोदी चौक से संत रामेश्वर सेंट्रल स्कूल तक आयोजित भव्य तिरंगा शोभा यात्रा निकला गया तिरंगे की शान, देशभक्ति का जुनून और भारत माता के जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा। जय हिंद! भारत माता की जय! #तिरंगा_शोभा_यात्रा #हरघरतिरंगा #देशभक्ति #भारत_माता_की_जय #भरवाड़ा #darbhanga_mithila

Singhwara, Darbhanga | Aug 13, 2026

सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भरवाड़ा भगवती चौक के पास मंगलवार दोपहर लगभग 2:30 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। ईंट से लदे ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। यह घटना जाले अतरबेल पथ पर भरवाड़ा भगवती चौक के नजदीक हुई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ईंट लदा ट्रैक्टर (संख्या BR07GB0647) जाले की ओर से सिंहवाड़ा की तरफ आ रहा था। इसी दौरान, सिंहवाड़ा की ओर से जाले जा रहे बाइक (BR07BP2299) सवार अमरनाथ कुमार (45 वर्ष, पिता रामचंद्र दास, निवासी निस्ता, थाना सिंहवाड़ा) की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही अमरनाथ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

 स्थानीय लोगों ने घायल अमरनाथ को सिंहवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।

सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रेमचंद प्रसाद ने बताया कि मरीज की हालत शुरू से ही गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार, डीएमसीएच से भी रेफर किए जाने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके पति भवन निर्माण में सेंटरिंग का काम करते थे और काम खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी भरवाड़ा में यह हादसा हो गया। भरवाड़ा निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य छेदी यादव ने बताया, "अमरनाथ मजदूर था। मैं इलाज के लिए उनके साथ गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।" एक अन्य स्थानीय निवासी रौशन साह ने भी घायल को पहले सिंहवाड़ा, फिर दरभंगा ले जाने और इलाज के दौरान मौत होने की पुष्टि की।

थाना प्रभारी बसंत कुमार ने बताया, "सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली है। फरार ट्रैक्टर चालक की पहचान की जा रही है। परिजनों का आवेदन मिलते ही एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भरवाड़ा भगवती चौक के पास मंगलवार दोपहर लगभग 2:30 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। ईंट से लदे ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। यह घटना जाले अतरबेल पथ पर भरवाड़ा भगवती चौक के नजदीक हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ईंट लदा ट्रैक्टर (संख्या BR07GB0647) जाले की ओर से सिंहवाड़ा की तरफ आ रहा था। इसी दौरान, सिंहवाड़ा की ओर से जाले जा रहे बाइक (BR07BP2299) सवार अमरनाथ कुमार (45 वर्ष, पिता रामचंद्र दास, निवासी निस्ता, थाना सिंहवाड़ा) की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही अमरनाथ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल अमरनाथ को सिंहवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रेमचंद प्रसाद ने बताया कि मरीज की हालत शुरू से ही गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार, डीएमसीएच से भी रेफर किए जाने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके पति भवन निर्माण में सेंटरिंग का काम करते थे और काम खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी भरवाड़ा में यह हादसा हो गया। भरवाड़ा निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य छेदी यादव ने बताया, "अमरनाथ मजदूर था। मैं इलाज के लिए उनके साथ गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।" एक अन्य स्थानीय निवासी रौशन साह ने भी घायल को पहले सिंहवाड़ा, फिर दरभंगा ले जाने और इलाज के दौरान मौत होने की पुष्टि की। थाना प्रभारी बसंत कुमार ने बताया, "सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली है। फरार ट्रैक्टर चालक की पहचान की जा रही है। परिजनों का आवेदन मिलते ही एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

Singhwara, Darbhanga | Aug 11, 2026

भरवाड़ा में अतिक्रमण के खिलाफ चलेगी बुलडोजर

भरवाड़ा में अतिक्रमण के खिलाफ चलेगी बुलडोजर

Singhwara, Darbhanga | Aug 8, 2026

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज #दरभंगा में बनने वाले #AIIMS के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। - Darbhanga News