🚨 दाउदनगर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छीनी एक परिवार की खुशियां 😭💔
औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के आरई गांव में एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 25 वर्षीय छोटू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छोटू कुमार अपने स्टाफ अरुण कुमार के साथ बाइक से कलेर स्थित अपनी दुकान 'अनु वस्त्रालय' जा रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में छोटू कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके स्टाफ अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए PMCH पटना रेफर किया गया है।
सबसे दुखद बात यह है कि छोटू कुमार की शादी महज एक वर्ष पहले हुई थी और उनकी 3 महीने की मासूम बेटी है। इस हादसे ने एक पत्नी से उसका जीवनसाथी और एक नन्हीं बच्ची से उसके पिता का साया हमेशा के लिए छीन लिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दें। घायल युवक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
📰 PUBLIC KI AWAAZ NEWS
📍 स्थान: आरई गांव, दाउदनगर, औरंगाबाद (बिहार)
#Aurangabad #Daudnagar #RoadAccident #BiharNews #BreakingNews #PublicKiAwaazNews #SadNews #PMCH #RoadSafety Public ki Awaz Public Ki Awaz - News
Arwal, Arwal | Jun 30, 2026