धरहरा: NH-80 पर दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने कार लूटी, जीपीएस से खुला राज; युवकों से जेवर-नकदी भी छीनी
धरहरा प्रखंड अंतर्गत हेमजापुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर शनिवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने कार लूट की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। सुंदरपुर गांव के समीप तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने कार सवार तीन युवकों को रोककर मारपीट की और हथियार के बल पर मोबाइल, नकदी, सोने की चेन व लॉकेट छीन लिए।