हसनपुर: हसनपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में की कार्रवाई, अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी
हसनपुर थाना पुलिस ने गुड्डू पुत्र जितेन्द्रराम निवासी ग्राम सनाहपुर बुजुर्ग, थाना सिहवाड़ा, जिला दरभंगा, बिहार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 485/26 में धारा 137(2)/64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।