तिर्वा: तिर्वा व इंदरगढ़ पुलिस ने कावड़ियों को जलपान कराया, हुई पुष्प वर्षा
Tirwa, Kannauj | Aug 10, 2026 तिर्वा कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शुक्ला और इंदरगढ़ थाना प्रभारी विनोद कश्यप ने कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों ने रास्ते से गुजर रहे कांवड़ियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। पुलिस की इस पहल की कांवड़ियों और स्थानीय लोगों ने सराहना की