सूरजपुर: सूरजपुर में गांजा तस्करी पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 4.9 किलो गांजा किया जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
सूरजपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम पोड़ी में घेराबंदी कर 4 किलो 900 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने बिना नंबर की मोटरसाइकिल समेत आरोपी अतिउल्ला खान (31), पिता स्व. नबीउल्ला खान, निवासी साहूपारा, थाना सूरजपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी गांजा बिक्री के लिए सपकरा