अनूपपुर: उत्कृष्ट विद्यालय ग्राउंड में शहीदों के परिजनों एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान
अनूपपुर। उत्कृष्ट विद्यालय ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश की स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए योगदान देने वाले शहीदों के परिजनों एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने सम्मानित जनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके योगदान को नमन किया।