सिकंदरा: खोजफूल में ओवरलोड भूसे से भरा ट्रक हाईवे पर हुआ खराब, 5 किलोमीटर लंबा लगा जाम, तीन घंटे बाद यातायात बहाल
सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल गांव में चकही मार्ग के सामने रविवार शाम करीब चार बजे भूसे से भरा ओवरलोड ट्रक अचानक नेशनल हाईवे पर खराब हो गया। ट्रक के हाईवे पर खड़े होने से इटावा-कानपुर मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। देखते ही देखते हाईवे पर करीब 5किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस और नेशनल हाईवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे