रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में सवर्ण महासम्मेलन का आयोजन, यूजीसी और आरक्षण हटाने की मांग की गई
सोनभद्र में सवर्ण महासम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें आरक्षण व्यवस्था, सवर्णों के लिए आयोग के गठन और विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर आवाज उठाई गई। सम्मेलन में वक्ताओं ने आरक्षण व्यवस्था में संशोधन, सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखने और सामाजिक समानता के लिए आयोग के गठन की मांग की। आयोजकों का कहना है सम्मेलन किसी राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध में नहीं है