नूह: हरियाणा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन शुरू
हरियाणा सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अनुसूचित जाति, ओबीसी, ईबीसी और विमुक्त जनजाति के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन 31 जनवरी 2027 तक ऑनलाइन मांगे हैं। पात्र छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल scholarships.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी विभाग और सामाजिक न्याय मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।