👉#श्री शिव महापुराण कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ
हजारों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर निकाली शोभायात्रा, फूलों की वर्षा से हुआ स्वागत
शाहजहांपुर। खिरनी बाग रामलीला मैदान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 12वें वर्ष श्री शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा बाबा विश्वनाथ मंदिर से सायं चार बजे ढोल-नगाड़ों के साथ शुरू हुई। शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई यात्रा लोधीपुर स्थित खन्नौत नदी के तट पर पहुंची, जहां विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद कलश यात्रा रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।कथा स्थल पर श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथा व्यास परम पूज्य संत प्रशांत प्रभु जी महाराज काशी बनारस एवं व्यास पीठ का पूजन जेल अधीक्षक जेपी तिवारी तथा मुख्य यजमान हरि शरण बाजपेई एवं उनकी पत्नी सीमा बाजपेई ने किया। इसके बाद विधिवत श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ कराया गया।प्रथम दिन हजारों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर बाबा विश्वनाथ मंदिर से राजकीय क्रीड़ा स्थल खिरनी बाग रामलीला मैदान तक भव्य शोभायात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। शोभायात्रा बाबा विश्वनाथ मंदिर से शुरू होकर सदर बाजार होते हुए खन्नौत नदी पहुंची, जहां पूजन के बाद रामलीला मैदान में इसका समापन हुआ।आयोजकों के अनुसार श्री शिव महापुराण कथा 16 अगस्त से 24 अगस्त तक प्रतिदिन शाम चार बजे से रात नौ बजे तक सुनाई जाएगी। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।कलश यात्रा में ब्लॉक प्रमुख कांट दत्त शुक्ला, डॉ. विजय पाठक, दीपक शर्मा, अशोक गुप्ता, उद्योगपति पुवायां मुनेश्वर सिंह, विश्व मोहन बाजपेई, नीरज बाजपेई, दिनेश गुप्ता, अखिलेश सिंह, गौरव त्रिपाठी, विष्णु मिश्रा, अक्षय तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 16, 2026