चित्तौड़गढ़: सेंती से कलेक्ट्रेट तक कचरा संग्रहण गाड़ियों से निकाली गई तिरंगा यात्रा, यात्रा को देखकर रास्ते में ठिठके राहगीर
स्वाधीनता दिवस के मौके पर शनिवार क़ो पहली बार कचरा संग्रहण की गाड़ियों के जरिए तिरंगा यात्रा निकाली गई. यह देखकर रोड से जाने आने वाले लोग भी ठिठक गए. सुपरवाइजर रोहन गोरान ने शाम करीब 5 बजे बताया कि इलेक्ट्रिकल टेंपर की तिरंगा यात्रा सेंती से रवाना हुई जो कलेक्ट्रेट पहुंची. यात्रा के जरिए लोगों को शहर को साफ रखने के साथ कचरा गाड़ियों में डालने का सन्देश दिया