स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर और पौध वितरण कार्यक्रम के आयोजन से देश का बढ़ेगा गौरव: संत मदन गोपाल दास
समाजसेवी विनोद केसरवानी प्रिंस मोबाइल की ओर से अमर शहीदों के सम्मान में विशाल रक्तदान शिविर का हुआ दिव्य आयोजन
चित्रकूट। जिले के प्रमुख व्यवसायी और समाजसेवी विनोद केसरवानी प्रिंस मोबाइल एंड फर्नीचर कर्वी की ओर से स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बस स्टैंड करवी में विशाल रक्तदान शिविर और पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ कामदगिरि पीठ के प्रमुख संत व्यवस्थापक पूज्य मदन गोपाल दास जी महाराज द्वारा फीता काट कर किया गया । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह अनूठा कार्यक्रम निश्चित रूप से हमारे देश को आजादी दिलाने वाले वीर अमर शहीदों को बंदन करने के लिए आयोजित किया गया, ऐसे दिव्य कार्यक्रम आयोजित होने से समाज को नई ऊर्जा मिलती है ।हरियाली का समय है पौधे बांटकर वृक्षारोपण के लिए भी लोगों को प्रेरित किया गया, इससे हमारे जिले में हरियाली आएगी ऐसे अनूठे कार्यक्रम आयोजित होने से हमारे जिले का और देश का गौरव बढ़ेगा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शैलेंद्र कुमार ने कहा कि रक्तदान शिविर में जो रक्तदाता अपने खून का दान देते हैं निश्चित रूप से असली मानवता की सेवा यही होती है, ऐसे बहादुर लोग ही समाज की मदद करके लोगों को मुसीबत से बचाने का काम करते हैं आज यहां पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान करके शिविर को सफल बनाया इसके लिए उन्होंने प्रिंस मोबाइल के मालिक विनोद केशरवानी और उनके साथियों को धन्यवाद दिया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर कपिल ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। जिन्होंने रक्तदान किया उनके रक्त से कई जिंदगी बचेंगी ऐसे बहादुर महादानी मनीष केसरवानी अमन अग्रहरि लोकेश वीरेंद्र कुमार अभिषेक सिंह निलेश त्रिपाठी शिखर शुक्ला आदि हैं।
इस अवसर पर सभी रक्तदान करने वाले बहादुर साथियों को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शैलेंद्र कुमार ब्लड बैंक के अधीक्षक डॉक्टर कपिल. वरिष्ठ परामर्शदाता शंकर दीन वर्मा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर डॉक्टर शशांक द्विवेदी डॉ विकास सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र कोटार्य वरिष्ठ भाजपा नेता रामसागर चतुर्वेदी , राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उद्यमी शानू गुप्ता,सभासद शंकर प्रसाद यादव समाजसेवी कमलेश कुमार, रिंकू पटेल आलोक सिंह अनिल विश्वकर्मा रहमत भाई पवन पटेल पुष्पराज कश्यप सत्येंद्र आदि द्वारा वृक्ष और प्रशस्ति पत्र जूस देकर सम्मानित किया गया। पूज्य संत मदन गोपाल दास जी महाराज ने इस कार्यक्रम के आयोजक प्रिंस मोबाइल विनोद केसरवानी को आशीर्वाद दिया, सभी अतिथियों ,ब्लड डोनर्स नगर वासियों द्वारा इस पुनीत आयोजन के लिए विनोद केशरवानी उनकी टीम के सभी सदस्यों के प्रयासों की प्रशंसा की गई। डॉक्टरों की टीम में वरिष्ठ फार्मासिस्ट अजय सिंह रविंद्र सिंह अशोक कुमार सत्य प्रकाश धर्मेंद्र सिंह संदीप कुमार सुशील सिंह आदि मौजूद रहे ।