Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
sonusinghjournalist
Sonu Singh Journalist का वायरल वीडियो #sonusinghjournalist #shorts #nawada #nardiganj #trending #yt
Nawada, Nawada
| Oct 7, 2026
#sonusinghjournalist
#shorts
#nawada
#nardiganj
#trending
#yt
MORE NEWS
Sonu Singh Journalist, kaun hai कवरेज दौरान किसी ने वीडियो बना ली वीडियो वायरल #sonusinghjournalist
Nawada, Nawada | Oct 7, 2026
बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील की सुनवाई। जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील की सुनवाई की। आज द्वितीय अपील के तहत कुल 09 परिवादी उपस्थित हुए, जिनमें से 06 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निवारण कर दिया गया। प्रस्तुत द्वितीय अपीलवादों में गायत्री पाण्डेय द्वारा मापी प्रतिवेदन के आलोक में विपक्षी के द्वारा कब्जा नहीं करने देने के संबंध में, नवल सिंह द्वारा अवैध राशन का उठाव करने के संबंध में, दिलीप कुमार द्वारा स्ट्रीट लाइट के संबंध में, दिलीप कुमार द्वारा डोर-स्टेप डिलेवरी का अनुपालन टी.पी.डी.एस गोदाम के द्वारा नहीं करने के संबंध में सीमा देवी द्वारा एम.ए.सी.पी. का लाभ प्रदान करने से संबंधित मामलों में ऑनलाइन द्वितीय अपील दायर की गई थी। संबंधित पदाधिकारियों द्वारा जांच प्रतिवेदन भेजे जाने के उपरांत आज शिकायतों का सुनवाई किया गया। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम, 2015 के तहत किसी भी मामले की सुनवाई कर दो माह के भीतर उसका निवारण किया जाता है। प्रखंड स्तर पर पंचायतों से संबंधित विवादों एवं समस्याओं के समाधान हेतु अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय, नवादा सदर एवं रजौली में कोई भी व्यक्ति अपील कर सकता है, जबकि जिला स्तरीय समस्याओं एवं परिवादों के निवारण के लिए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नवादा का कार्यालय समाहरणालय के मुख्य प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर स्थित लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम भवन में संचालित है। विवादों की सुनवाई एवं निवारण दोनों पक्षों को बुलाकर किया जाता है तथा इसके लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। शिकायत दर्ज करने एवं निवारण की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध है और आदेश से असंतुष्ट होने पर निःशुल्क अपील दायर की जा सकती है। अब शिकायतों का निवारण और भी आसान हो गया है तथा नागरिक ऑनलाइन भी शिकायत एवं अपील दर्ज कर सकते हैं। आप भी बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अपनी शिकायत दर्ज कराएं और निश्चित समय-सीमा के भीतर समाधान प्राप्त करें। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Oct 6, 2026
जिले के पंचायतों एवं नगर निकायों के वार्डों में आयोजित हुआ ‘सहयोग शिविर’। आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को नवादा जिले के सभी प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों एवं नगर निकायों के विभिन्न वार्डों में ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। बिहार सरकार द्वारा संचालित ‘सहयोग शिविर’ आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं एवं आवेदनों के निष्पादन की दिशा में एक प्रभावी पहल है। प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को जिले की पंचायतों एवं नगर निकायों के वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के साथ-साथ आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त कर उनके निष्पादन की प्रक्रिया को भी सुगम बनाया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा ‘सहयोग शिविर’ पोर्टल भी प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी शिकायत अथवा आवेदन ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का अधिकतम 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। इससे नागरिकों को अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन दर्ज कराने में सुविधा होगी तथा मामलों के समयबद्ध निष्पादन की व्यवस्था और प्रभावी होगी। इसी क्रम में नवादा सदर प्रखंड के लोहरपुरा, सिरदला प्रखंड के अकौना, गोविंदपुर प्रखंड के बनिया विगहा, नारदीगंज प्रखंड के मसोढ़ा, पकरीबरावां प्रखंड के पकरीबरावां उत्तरी, कौआकोल प्रखंड के नावाडीह, अकबरपुर प्रखंड के पचगावां, वारिसलीगंज प्रखंड के दोसुत, रजौली प्रखंड के फरक्का बुजुर्ग, नरहट प्रखंड के नरहट, हिसुआ प्रखंड के धनवां, मेसकौर प्रखंड के मेसकौर, रोह प्रखंड के डुमरी तथा काशीचक प्रखंड के पार्वती पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा आम नागरिकों एवं लाभुकों से प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन किया गया। पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया तथा स्वीकृत मामलों के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण भी किया गया। इसके अतिरिक्त नगर परिषद, नवादा के वार्ड संख्या-18, नगर परिषद, वारिसलीगंज के वार्ड संख्या-17, नगर परिषद, हिसुआ के वार्ड संख्या-22 तथा नगर पंचायत, रजौली के वार्ड संख्या-05 में भी सहयोग शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में नागरिकों से विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं से संबंधित स्वीकृति पत्र एवं अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविरों में संबंधित वरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, संबंधित कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं लाभुक उपस्थित रहे। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Oct 6, 2026
Kolkata jammu tawi express🚆 #indianrail #kolkatajammutawi #expresstrain #ankitanand #Newsexpress26
Nawada, Nawada | Oct 6, 2026
उन्नति फाउंडेशन के द्वारा 7 अक्टूबर को नवादा के दुल्हन बैंक्वेट्स में आयोजित किया जा रहा है भव्य डांडिया कार्यक्रम! महिलाओं को डांडिया का खास प्रशिक्षण दिया जा रहा है, और तैयारियों में महिलाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब 7 अक्टूबर को होगा शानदार डांडिया कॉम्पिटिशन, जिसमें कई महिलाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। और सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को उन्नति फाउंडेशन की ओर से खूबसूरत पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। 🏆 #Dandiya2026 #NawadaBihar #UnnatiFoundation #DandiyaCompetition #DandiyaEvent
Nawada, Nawada | Oct 6, 2026
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई, आमजनों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश। बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को अधिक सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाना है। इस निश्चय के अंतर्गत आमजनों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई की व्यवस्था लागू की गई है। इसी क्रम में आज दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। इस दौरान कुल 20 परिवाद प्राप्त हुए। जनसुनवाई में थाना- पकरीबरावां, ग्राम-अमरपुर निवासी रामकरण चौहान द्वारा अतिक्रमण, थाना- पकरीबरावां, ग्राम-मधीपुर निवासी मदन सिंह द्वारा बंद चापाकल को चालू करवाने, थाना- रजौली, ग्राम-अंधरवारी निवासी हरि यादव द्वारा भूमि विवाद तथा थाना- रजौली, ग्राम-केन्दुआ निवासी बिन्दु देवी द्वारा कांड संख्या- 261/2026 से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य परिवादियों द्वारा विभिन्न प्रकार की शिकायतें एवं समस्याएं जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी गईं। जिला पदाधिकारी ने सभी परिवादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी परिवादों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करें तथा परिवादियों को उनके मामलों में की गई कार्रवाई से अवगत कराएं। इसी क्रम में अनुमंडल कार्यालय, नवादा में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें आमजनों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर श्री अमित अनुराग के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने परिवादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा प्राप्त मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Oct 5, 2026
हरिश्चंद्र स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह। आज दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार हरिश्चंद्र स्टेडियम, नवादा में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ उप विकास आयुक्त, नवादा श्री शंभु शरण पांडेय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन अवसर पर उप विकास आयुक्त ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य जिले की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर प्रदान करना है, ताकि नवादा की प्रतिभा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सके। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे उत्साह एवं मेहनत के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेलिए भी और खूब पढ़िए भी। खेल के साथ शिक्षा पर भी पूरा ध्यान देना आवश्यक है। खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास होता है। शिक्षा के साथ खेल में बेहतर प्रदर्शन कर युवा अपने जिले और राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं। उप विकास आयुक्त ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में पूरी खेल भावना के साथ भाग लें तथा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से नवादा की खेल प्रतिभा को नई पहचान दिलाएं। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। यह प्रतियोगिता 05 अक्टूबर से 07 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री मनोज कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार, प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी श्री रवि कुमार सहित अन्य पदाधिकारी, खेलकर्मी एवं प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित थे। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Oct 5, 2026
उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जीविका की गतिविधियों एवं प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित। आज दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को उप विकास आयुक्त, नवादा श्री शंभु शरण पांडेय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जीविका परियोजना अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं उससे संबंधित प्रगति की समीक्षा हेतु जीविका के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा नवादा जिला में जीविका द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की विषयवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों की विस्तृत जानकारी संकलित कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया, ताकि अन्य महिलाओं के मनोबल एवं व्यक्तिगत उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवाचार आधारित कार्यों को प्रोत्साहित किया जा सके। उप विकास आयुक्त ने जीविका दीदियों द्वारा उत्पादित विभिन्न उत्पादों की बिक्री बढ़ाकर उन्हें अधिक से अधिक लाभ दिलाने के उद्देश्य से स्थानीय स्तर पर मार्ट/हाट बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर जीविका दीदियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से आच्छादित कराने की दिशा में प्रभावी कार्य करने का भी निर्देश दिया। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Oct 5, 2026