कुलपहाड़: सतारी में घर में फांसी लगाने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
सतारी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नरेश पुत्र श्यामलाल निवासी सतारी के रूप में हुई है। बताया गया कि नरेश ने अपने घर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरा।