पोड़ैयाहाट: प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पोड़ैयाहाट के चिल्ड्रन पार्क का प्रशासन को सुपुर्दगी से पूर्व किया निरीक्षण
प्रशासन के हैंड ओवर के पूर्व चिल्ड्रन पार्क पोड़ैयाहाट का गुरुवार की शाम प्रखंड विकास अधिकारी फुलेश्वर मुर्मू ने निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में बनाए गए व्यायाम के उपकरणों की भी पड़ताल की। बताते चलें कि विगत दिनों पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने करीब ढाई करोड़ की लागत से बने इस पार्क का लोकार्पण किया था। हालांकि स्थानीय मुखिया ने कुछ सवाल भी उठाए थे।