महागामा: 12 दिसंबर को दिल्ली में कर्मचारी जुटान की तैयारी, महागामा में हुई बैठक
Mahagama, Godda | Sep 27, 2026 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सह रेफरल अस्पताल महागामा के सभागार में रविवार को झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 12 दिसंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित कर्मचारी जुटान की तैयारियों पर चर्चा की गई। बताया गया कि कार्यक्रम में लाखों कर्मचारी शामिल होंगे। इसी निमित्त जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई।