घाघरा: घाघरा थाना क्षेत्र में लगातार बारिश से कई घर क्षतिग्रस्त, पीड़ितों ने की मुआवजे की मांग
Ghaghra, Gumla | Sep 26, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र में हो रहे लगातार बारिश के कारण कई गांव में घर क्षतिग्रस्त हो गया है। इस संबंध में गोया ग्राम निवासी रफीक खान के घर का दिवाल बारिश के कारण गिरा। जिससे बगल के जियाउल खान के घर का दिवाल क्षतिग्रस्त कर दिया और दोनों के घर के छप्पर गिरे अलबेस्टर टूट गए ।कई रूम के दीवाल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे घर में रखे कई सामान बर्बाद हो गए।