फ्लैट में नकबजनी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार!
#Indore #IndorePolice #CrimeNews #Burglary #PoliceAction
इंदौर के राऊ में फ्लैट में हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने 100 से ज्यादा CCTV कैमरों और तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई।
पुलिस ने रंजीत पवार और धर्मेंद्र पांचाल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और नगदी सहित करीब ₹3.20 लाख का मश्रुका बरामद किया गया।
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से इंदौर की अन्य चोरी और नकबजनी की वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है।
@dcpzone01indore
Indore, Indore | Aug 18, 2026