कामां: कामां में संदिग्ध परिस्थितियों में एक बालिका की मौत
कामां की शीतल कुंड कॉलोनी में सोमवार देर शाम 17 वर्षीय बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।