ठेठईटांगर: सालों बाद मिला गुम मोबाइल, सिमडेगा पुलिस का जताया आभार
सिमडेगा। सालों पहले मोबाइल गुम होने के बाद महिला को उसके वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी। सिमडेगा पुलिस के ऑपरेशन विश्वास के तहत जब पुलिस ने मोबाइल बरामद कर शुक्रवार को 5 बजे उसे वापस सौंपा, तो महिला के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। महिला ने पुलिस की पहल की सराहना करते हुए कहा कि मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुकी थी। पुलिस की इस पहल से काफी खुशी हुई।