टीकमगढ़: कुंडेश्वर नदी में तेज बहाव के बीच बच्चे नहाते दिखे; घाट पर सुरक्षा नहीं, पहले भी डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं
जिले में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। पिछले 24 घंटे में औसतन 1.3 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि पलेरा तहसील में सर्वाधिक 3 इंच (77 मिमी) बारिश हुई। बारिश के बाद कुंडेश्वर की जमडार नदी में तेज बहाव देखने को मिला। इसके बावजूद घाट पर सुरक्षा इंतजाम नजर नहीं आए और छोटे बच्चे नदी में नहाते दिखाई दिए। कुंडेश्वर में पहले भी नदी में डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं।