शाहबाद: शाहाबाद में अतिक्रमण के खिलाफ NHAI ने चलाया पीला पंजा
Shahbad, Baran | Aug 11, 2026 नेशनल हाईवे-27 के दायरे में हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ NHAI ने कार्रवाई शुरू की। सूत्रों के अनुसार हाईवे के 22 मीटर के दायरे में किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए पीला पंजा चलाया गया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही अतिक्रमणकारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। NHAI की टीम ने हाईवे सीमा में आने वाले अतिक्रमण को हटाया।