वाराणसी पहुंचा 308 पहियों वाला ‘बाहुबली’ ट्रेलर, देखने उमड़ी भीड़
बेल्जियम में तैयार करीब 200 टन वजनी ओवर डायमेंशन कार्गो बॉयलर मशीन को लेकर चल रहा विशाल ट्रेलर वाराणसी के रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया तक पहुंच चुका है। समुद्र के रास्ते बेल्जियम से ओडिशा पहुंची इस मशीन को अब सड़क मार्ग से आगे ले जाया जा रहा है।
विशाल ट्रेलर को सुरक्षित निकालने के लिए मोहनसराय हाईवे पर विशेष रास्ता तैयार किया जा रहा है। टोल प्लाजा के पास फुट ओवरब्रिज के एक हिस्से को काटने के साथ जेसीबी से रास्ता चौड़ा और समतल किया जा रहा है। ट्रेलर की लंबाई-चौड़ाई और 308 पहिए लोगों के बीच भी कौतूहल का विषय बने हुए हैं। 🚧
#Varanasi #Banaras #Kashi #VaranasiNews #LiveVNS #308Wheels #HeavyTrailer #ODCCargo #OversizedCargo #HeavyTransport #BoilerMachine #Ramnagar #RamnagarIndustrialArea #MohanSarai #MohanSaraiTollPlaza #UttarPradesh #UPNews #ViralVideo #TrendingNews #HeavyMachinery #Engineering #SpecialTrailer #RoadTransport #BanarasNews #काशी #वाराणसी